फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में बच्चों को घर तक भिजवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ में हिंसा भड़क जाने के बाद डीआईओएस पीके मिश्रा ने स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा। स्कूली बच्चों को संबंधित थाना पुलिस की सुरक्षा में घर तक छुड़वाने के निर्देश दिए गए। उधर, अधिकतर स्कूलों में अभिभावक खुद ही स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन



महापुरुषों का किया गया अनादर: रालोद
बागपत। रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना की अध्यक्षता में सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एससी एसटी उत्पीडन एक्ट को कमजोर कर रही है। यही नहीं कई जगह बाबा अंबेडकर की मूर्तियों का अनादर किया जा रहा है। यह बेहद गलत है। रमेश त्यागी, ओमवीर सिंह ढाका, विक्रम सिंह विश्वकर्मा, राशिद मेंबर, निसार, कलीम, इकबाल खान मौजूद रहे।

माहौल खराब करने की नहीं देंगे इजाजत
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि किसी को जिले का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया...
पुराना कसबा निवासी बॉबी चौहान ने बताया कि जिस वक्त हिंसा भड़की वह मेरठ से बागपत लौट रहे थे। उनकी वैन को भी युवकों ने रोकने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। वैन चालक ने किसी तरह वाहन निकाला।
विज्ञापन

बड़ौत निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि वाहनों पर की जाने वाली आगजनी और पथराव से सवारियां चीखने चिल्लाने लगी थी। बेहद भयावह माहौल था। पुलिस पूरी तरह बेबस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें