फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल के ब्रह्मचारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा में स्थित संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह पर रविवार को हुए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गुरुकुल में संपन्न हुए चतुर्वेद परायण महायज्ञ और वार्षिकोत्सव पर योग क्रियाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ब्रह्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
योग शिक्षक विजय कुमार भाई जी ने बताया कि गुरुकुल के वार्षिकोत्सव पर हुए पीटी, डंबल, लेजियम में विशाल कुमार, अजय शर्मा दंड बैठक, मोगरी में धीरज कपासिया, मलखम में मयंक त्यागी, रस्सा मलखम में अभिषेक त्यागी, लाठी, भाला, तलवार, फरसा में विकास त्यागी, योगासन में संजू कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा यश शर्मा, यश कुमार, शिवम, निशांत, सागर चौहान, आकाश ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के ब्रह्मचारी आशीष त्यागी बैंकाक और मलेशिया में योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी ने सभी ब्रह्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर जयपाल त्यागी और संचालन प्रमोद त्यागी नारंगपुर ने किया। इस दौरान विजयपाल शाश्त्री, सुभाष शर्मा, जयचंद बागड़ी, रामकुमार त्यागी, मूलचंद, प्रमिल पंवार, मास्टर अशोक कुमार, गौरव त्यागी, मास्टर अनीश कुरैशी, रवि पांचाल, प्रभा कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें