चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान नसरीन जाकिर ने की। पंचायत में कोरम पूरा न होने पर मीटिंग की कार्रवाई स्थगित की गई। इसमें सचिव बुद्ध प्रकाश, मकसूद मलिक, जाफर अली, आकिल, सखावत, अनीस, सुहैल, आस मोहम्मद, अब्दुल वाहिद, अबरार, जान मोहम्मद, सरफूद्दीन, जाकिर अंसारी, आरिफ चौधरी मौजूद रहे।
रामपाल की आजीवन सदस्यता समाप्त की
दोघट (बागपत)। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएस पंवार और सर्वोदय शिक्षा समिति के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाने और लगातार शिकायत करने के कारण समिति ने आजीवन सदस्य राम पाल सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी है।।