फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में दूसरे नवरात्र को मां दुर्गा द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर आराधना की। शाम के समय मंदिरों में पहुंचकर पूजा की।
विज्ञापन

सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धालुओं ने द्वितीय नवरात्र की पूजा की। घरों में ही माता की चौकी पर अखंड ज्योति जलाकर मन्नत मांगी। शाम के समय फलाहार से अन्य खाद्य वस्तुओं से पूजा के बाद अपने उपवास खोले। मंदिरों में भी पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मां ब्रह्मचारिणी की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की है। श्वेत पुष्प, सेब से मां की आराधना करना फलदायी रहता है। घर-घर में नवरात्र के दौरान मां भगवती की उपासना की जा रही है। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। कस्बे के देवी मंदिर, श्री राधा कृष्ण ठाकुरद्वारा, माता मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ मां की उपासना की। दाहा, दोघट, अमीनगर सराय, बालैनी, छपरौली क्षेत्रों में माता की आराधना के लिए श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें