फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों में भर दिए गए उपले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लधवाड़ी गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच शुरू हो गई है। शौचालय निर्माण की जांच में गड़बड़ियां मिली है। अपात्रों को लाभ दिया गया। अधिकतर शौचालयों का प्रयोग भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

लधवाड़ी गांव की शिकायत के बाद जांच डीडीओ हुब लाल कर रहे हैं। वर्ष 2016-17 में 98 और 2017-18 में 62 शौचालयों का निर्माण किया गया। निर्माण तो सभी जगह मिला, लेकिन अपात्रों को ज्यादा लाभ दिया गया। संपन्न लोगों के घरों में भी शौचालय बनाए गए है। डीडीओ ने गांव में पहुंचकर जांच की तो यह खेल उनके सामने आया। किसी ने शौचालय में उपले भर दिए, जबकि कोई इस्तेमाल ही नहीं कर रहा है। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि शौचालयों के निर्माण और पात्रों के चयन में अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें