फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी ने बीएसए से जर्जर स्कूलों का ब्योरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दीवार गिरने से दाहा के प्राइमरी स्कूल के बच्चों के घायल होने पर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी ने सख्त रुख अपनाया है। सीडब्ल्यूसी ने स्कूल का दौरा करके हालात का जायजा लिया और बीएसए को नोटिस भेजकर जर्जर स्कूलों का ब्योरा मांगा। प्रधानाध्यापिका और पड़ोसी मकान मालिक को तलब किया है। बाल संरक्षण को समर्पित न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने घटनास्थल का दौरा करके हालात का जायजा लिया। साथ ही घायल बच्चों का हालचाल जाना। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि तहसीम का मकान स्कूल से पांच फुट ऊंचा है। उसकी दीवार कच्ची मिट्टी से चिनाई गई है। सीडब्ल्यूसी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह को नोटिस भेजकर घटना पर रिपोर्ट तलब की है। साथ ही पूछा है कि जनपद में अभी भी जर्जर हालत में कितने स्कूल है? जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को बचाने का क्या उपाय किए हैं? इन जर्जर स्कूलों का जीर्णोद्धार करने की क्या योजना है? इस हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने बताया कि जर्जर स्कूल या स्कूलों के आसपास के जर्जर निर्माण बच्चों के लिए जानलेवा बनते जा रहे हैं। ऐसे जर्जर निर्माणों को हटाया जाना आवश्यक है। स्कूलों के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों को हटाने के लिए भी सीडब्ल्यूसी ने पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा , जिस पर कार्रवाई की। बीएसए को पत्र लिखकर जर्जर स्कूलों के संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार किया
दोघट (बागपत)। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर एक दाहा से सटे मकान की दीवार स्कूल परिसर में गिर गई थी। इससे हैंडपंप पर पानी पी रहे और मैदान में खेल रहे स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र के 12 बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए थे। इस मामले में प्रधानाध्यापिका ममता ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में दोघट पुलिस ने मकान मालिक तहजीम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस हादसे में घायल सुभान की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है। उसका मेरठ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें