फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर बावली गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तालाब की खुदाई की मांग को लेकर शनिवार को बावली गांव के ग्रामीणों ने बावली रोड स्थित खंड विकास मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लाक कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई, हालांकि बीडीओ के न मिलने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में शनिवार को काफी संख्या में ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। उनका कहना था कि गांव में चार तालाब आबादी के बीच मेें हैं। दो-तीन वर्षों से सभी तालाब लबालब पानी से भरे हैं। तालाबों की खुदाई व उन पर अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हल्की बरसात में भी गांव की गलियों मेें एक से दो फीट तक गंदा पानी भर जाता है। दर्जनों बार लिखित व मौखिक में बीडीओ से लेकर डीएम तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीडीओ प्रेमचन्द्र का कहना था कि जल्द ही प्रशासन की मदद से तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन व आक्रोश जताने वालों में अनुज, अरुण, यशवीर, प्रेमपाल, जितेन्द्र, धर्मवीर, अमरपाल, शौकेन्द्र अशोक, रमेश, भारतवीर, कुलदीप तोमर, शौकत, प्रदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें