फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें बसपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। साथ ही बूथ कमेटियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि जोन कॉर्डिनेटर वीरेंद्र जाटव ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ा है। हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, राहजनी जैसे घटनाएं होना आम हो गया है। दलितों पर आए दिन अत्याचार किया जा रहा है। जबकि से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से किसान और मजदूर परेशान हैं। धरती पुत्र तो आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान शाहजहां सैफी, जसवंत जाटव और विक्रम भाटी ने कमेटियों की समीक्षा की। उन्हें एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने की। इसमें राजपाल, बबलू कौशिक, श्याम सुंदर, संदीप प्रजापति, ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. ओमपाल, संतरा देवी, महेश प्रधान, रविंद्र एडवोकेट, कवल सिंह, मोहित, गफ्फार, चेतराम, कुंवर सिंह, सूरज मल, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें