बागपत। रंग के त्योहार होली से ठीक एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई। बागपत के हिस्से में खुशी आई। नौ दारोगा पदोन्नति हासिल कर इंस्पेक्टर बन गए हैं। इनमें अधिकतर थाना प्रभारी का काम देख रहे हैं।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने प्रमोशन सूची जारी कर दी है। सूची में एसओ बालैनी देवेंद्र कुमार बिष्ट, एसओ खेकड़ा शिव प्रकाश, एसओ सिंघावली ओमवीर सिंह, एसओ रमाला वीरेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी बागपत दिनेश कुमार, महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह, एसएसआई खेकड़ा ओमवीर गुप्ता, एसपी के पीआरओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी और विशेष शाखा में तैनात राज कुमार पुंडीर इंस्पेक्टर बन गए हैं। उधर, जैसे ही पदोन्नति की सूची जारी हुई पुलिसकर्मियों ने खुशी मनाई। थानेदारों को बधाई देने वाले पहुंचे। होली से एक दिन पहले पदोन्नति मिलने से जश्न का माहौल है।