फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन करोड़ों के निवेश की संभावना जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लखनऊ में चल रहे इन्वेस्टर्स समिट से बागपत में भी करोड़ों रुपये के निवेश की संभावना बन गई है। पहले दिन समिट में शामिल हुए दिल्ली के एक उद्यमी ने बताया कि वह बागपत में स्टील की फैक्ट्री लगाकर करीब दो करोड़ रुपये का निवेश करेगा। जिले में निवेश की चाह रखने वाले सात उद्यमियों ने पंजीकरण कराया , लेकिन समिट में सिर्फ चार ही शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन उद्यमियों ने खासा उत्साह दिखाया है। उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हिमांशु गंगवार ने बताया कि जिले में निवेश के इच्छुक सात उद्यमियों ने समिट के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से चार ही समिट में शामिल हो रहे हैं। समिट में शामिल हुए दिल्ली के मांगेराम ने बताया कि वह सोनीपत के कुंडली में स्टील की फैक्ट्री चलाते हैं। समिट में शामिल हुए हैं और बागपत में भी निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वह दो करोड़ रुपये से यहां स्टील की फैक्ट्री लगाएंगे। स्थानीय प्रशासन के सहयोग उसे उद्योग का विकास किया जा सकता है। समिट के आखिरी दिन भी जिले के लिए निवेश की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें