बड़ौत (बागपत)।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का छपरौली चुंगी पहुंचने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ गरम जोशी से स्वागत किया। इस दौरान हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को आगरा के खरौली में आलू समस्या को लेकर रालोद बड़ा आंदोलन करेगा।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का छपरौली जाते समय बस स्टैंड पुलिस चौकी बड़ौत में रालोद के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक अमित सोलंकी, देवेंद्र पंवार, रविंद्र तोमर, गुल्लू प्रधान, मोहित तोमर, सुभाष चंद, हरेंद्र, मोनू, नरेश डायरेक्टर, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, रविंद्र हट्टी आदि रहे। विनय पेट्रोल पंप के सामने और छपरौली चुंगी पर रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने जयंत चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि आलू समस्या को लेकर आलू उत्पादन के बड़ा केंद्र खरौली (आगरा) में 18 फरवरी को पार्टी स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं उन्होंने विगत दिनों बागपत कोर्ट में हिंदू संगठन के लोगों द्वारा की गई मारपीट की भी घोर निंदा की । उन्होंने कहा संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ता जनपद से लेकर ब्लॉक स्तर तक बैठकें कर लोगों की समस्याएं दूर कराएं। इस दौरान उनके साथ छपरौली विधायक सहेंद्र रमाला, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर आदि उपस्थित रहे।