दोघट (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व चौगामा अध्यक्ष नर सिंह राणा की दूसरी पुण्यतिथि 14 जनवरी को निरपुड़ा गांव में सूबेदार प्रताप सिंह के आवास पर मनाई जाएगी। उनके बेटे इंस्पेक्टर परमवीर राणा बिजनौर में तैनात है।
बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग निर्माण की मांग
दाहा (बागपत)। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। गड्ढ़ों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढ़ों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। दाहा निवासी मांगेराम, बामनौली गांव निवासी रोहित कुमार ने मार्ग निर्माण की मांग की है।