फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा के ग्राम पंचायत सदस्यों ने लगाया लाखों की धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। असारा गांव के पंचायत सदस्यों ने अफसरों और प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया। डीएम और सीडीओ से शिकायत कर इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पंचायत सदस्यों ने बताया कि शौचालय में लाखों रुपये की गड़बड़ी की गई है। फर्जी लोगों के नाम दर्ज कराकर धनराशि हड़प ली। निर्माण भी अभी अधूरे हैं। गांव में पांच करोड़ से सड़क का निर्माण दिखाया, जबकि कोई कार्य हुआ ही नहीं है। 28 लाख की सोलर लाइट दर्शाई है, एक भी नहीं लगी। 70 लाख की एक सड़क दिखाई, जबकि इस नाम की सड़क कोई नहीं है। दलित लोगों को सरकार से किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है। श्मशान घाट की चहारदीवारी फाइलों में बनी हुई दिखाई, वहां निर्माण नहीं हुआ है। पंचायत सदस्यों ने सीडीओ से भी इसकी शिकायत। ग्राम पंचायत सदस्य नहीमा ने बताया आज तक उसके यहां शौचालय नहीं बनाया। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। इमराना ने क्षतिग्रस्त शौचालय को सही कराने की मांग की है। डीपीआरओ संजय कुमार यादव ने बताया कि सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन होगा। इसके बाद असारा गांव में विकास कार्यों की जांच होगी। इसमें नाहिमा, खजानी, मुनफेत अली, शोएब, सकीला, शकुंतला, गुलशाना, इरफान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें