फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर सूचना दिए पहुंच गए हरियाणा के चकबंदी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना के खादर में यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए सोनीपत-बागपत के अधिकारियों में समन्वय से काम करने पर सहमति बनीं थी, लेकिन बागपत के प्रशासन को जानकारी दिए बगैर हरियाणा के चकबंदी अधिकारी फैजपुर निनाना में पैमाइश के लिए पहुंच गए। किसानों ने एसडीएम बागपत को जानकारी दी। एसडीएम ने सोनीपत प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया कि इस तरह तनाव फैल सकता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही दोनों राज्यों के किसानों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए सोनीपत में अधिकारियों की बैठक हुई । सोमवार को फैजपुर निनाना गांव के किसान एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव से मिलने पहुंचे। किसानों ने बताया कि हरियाणा के चकबंदी अधिकारी गलत तरीके से पैमाइश कर रहे हैं। इसकी जानकारी बागपत प्रशासन को नहीं दी, जबकि तय हुआ था कि दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की मौजूदगी में ही पैमाइश होगी। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार बागपत राज बहादुर सिंह को पैमाइश के लिए बागपत की ओर से अधिकृत किया है। सोनीपत के डीआरओ को पत्र भेजकर कहा कि 11 जनवरी को पैमाइश कराई जाएगी और इसी दिन वह अपनी टीम भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें