दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक और दो के विकास पर चर्चा की गई। इसमें बागपत विधायक योगेश धामा ने दोनों वार्डों के लिए जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि के बारे में जानकारी दी।
इस बैठक में बागपत विधायक और भाजपा नेता योगेश धामा बताया कि जिला पंचायत की तरफ से वार्ड नंबर एक और दो में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस के लिए जिला पंचायत ने दो करोड़ रुपये की धनाशि स्वीकृत की गई है। इससे दोनों वार्डों में विकास के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्र में विकास के कार्य कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसमें रामनाथ प्रधान, मनोज प्रधान, पलटू राठी, चौधरी बलराज सिंह, बिजेंद्र प्रधान, मास्टर राजवीर, ऋषिपाल पंवार, प्रहलाद सिंह, राममेहर शर्मा, सुधीर मुखिया, धीरज, ब्रह्म सिंह, सतीश आदि रहे।