बढ़ी विद्युत दरों को समाप्त किया जाए
दोघट (बागपत)। आर्य समाज दोघट के मंत्री मांगेराम आर्य ने विद्युत नियामक आयोग लखनऊ के सचिव को पत्र लिखा। नलकूपों और घरेलू बिजली की बढ़ाई गई दरों को समाप्त करने की मांग की। लाइट के बिलों में 50 रुपये प्रति कनेक्शन फिक्स चार्ज लिया जाए।
पंडित प्रेमचंद बने आर्य समाज के प्रधान
दोघट (बागपत)। आर्य समाज मंदिर निरपुड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। सर्व सम्मति से पंडित प्रेमचंद को प्रधान घोषित किया गया। उप प्रधान पद पर ब्रजपाल सिंह, मंत्री वीरेंद्र सिंह, उपमंत्री डॉ. श्योबीर सिंह, पुस्तकाध्यक्ष मास्टर रामकुमार सिंह और अंतर्गत सदस्य मास्टर महावीर सिंह, धर्मपाल, वेदपाल सिंह, अमरपाल सिंह, राजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मास्टर जयपाल सिंह को चुना गया।