फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले प्रधान, खोला समस्याओं का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार शिकायती पत्र सौंपा। विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष प्रधान रामपाल धामा ने बताया कि महंगे मैटेरियल होने के कारण शौचालयों निर्माण होने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधान संगठन ने कहा कि पंचायत सचिवों की हठधर्मिता और प्रधानों को भ्रमित विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा। हैंडपंप रिबोर का जेई द्वारा इस्टीमेट नहीं बनाया जा रहा है। गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया। उसके बाद सीडीओ और डीपीआरओ से मिले। इसमें विपिन त्यागी, संजय प्रधान, राजू, अरविंद, बॉबी, रामफूल, सुरेंद्र, राजीव, मलखान, वीरेंद्र, तुलसीराम, दिनेश, शौचंद, सरवर, धर्मेंद्र, श्याम सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे। उधर, सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि सलावतपुर खेड़ी, तुगाना समेत छह गांव में हैंडपंप को रिबोर कराए जाने हैं। इसके लिए जल निगम, ग्राम सचिव और ग्राम प्रधानों की बैठक होगी। इन्हीं गांवों को आधार मानकर फिर अन्य गांवों में भी हैंडपंप रिबोर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें