फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोग घायल हो गए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास रोडवेज बस ने पीछे से टैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी। इसी तरह गुफा-बाबा मंदिर और रटौल में सड़क हादसे हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोताना निवासी कल्लू, अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा सप्लाई करता है। बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में भूसा उतारकर वापस अपने घर ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहा था। जैसे ही पाली गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इसमें वह स्वयं और उसके सात साथी घायल हो गए। इनमें से एक का पैर में फ्रैक्चर भी हो गया है। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। रोड पर जाम लग गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर को रोड से हटवाकर जाम खुलवाया। हाईवे पर गुफा-बाबा मंदिर के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार मोंटू निवासी खेकड़ा और उसका साथी घायल हो गया। पूरणपुर नवादा निवासी युवक सोनू ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रटौल गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे सोनू घायल हो गया। राहगीरों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अंकित और सुनील निवासी अमीनगर सराय घायल हो गए। उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। ये हादसे ज्यादा कोहरा पकड़े के कारण हुए है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से कहा कि कोहरे के समय धीमी गति से वाहन चलाए और पीली लाइट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें