बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन दौड़ की स्पर्धाओं के प्रारंभिक मुकाबले हुए।
स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा ने किया। अतिथियों ने दीप जलाया और मशाल जलाकर मीट की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इस अवसर पर स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य और निदेशक डॉ. अनिल आर्य ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और वैदिक साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबले हुए। इसमें गंगा हाउस के छात्र छात्राओं ने वरिष्ठता हासिल की। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, डॉ. सुनील आर्य, रालोद नेता अमित सोलंकी, विनोद तोमर, पप्पी धामा, रिपुदमन सिंह, हनी शर्मा, कमल तोमर, ऋषिपाल सिंह, अमित कुमार, चंद्रवीर सिवाच, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।