फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पेयजल योजनाओं का नहीं किया टेक्निकल रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बंद पड़ी पेयजल योजना के लिए जल निगम की गठित समिति ने टेक्निकल रिव्यू नहीं किया है। जिस पर अधिशासी अभियंता ने नोटिस जारी कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट डीएम और डीडीओ को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने 15 साल से बंद पेयजल योजना को संचालित करने के लिए जल निगम के अधिकारियों की समिति बनाई और पुरानी अनुरक्षणाधीन योजना का टेक्निकल रिव्यू करने के निर्देशित दिए । 15 दिन में इसे पूर्ण कराने के निर्देश दिए । भड़ल, पिलाना, दाहा, आजमपुर मुलसम, मौजिजाबाद नांगल, मुजफरपुर कंबाला गांवों में टेक्निकल रिव्यू होना है। सूत्रों के अनुसार समिति ने डीएम के आदेश का पालन नहीं किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम ने तीन सहायक अभियंताओं को नोटिस जारी किया। इस कारण योजनाओं का अनुरक्षण करने में वित्तीय हानि हो रही है। निर्देशित किया संबंधित पेयजल योजनाओं का टेक्निकल रिव्यू जिला विकास अधिकारी बागपत के साथ-साथ डीएम को भी एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देंगे। लापरवाही बरती तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें