फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गोवंशों के लिए तहसील क्षेत्रों में बनेंगे काजी हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आवारा गोवंशों को प्रशासन की ओर से आसरा दिया जाएगा। इसके लिए डीएम और जिला पंचायत के एएमए को विशेष सचिव ने काजी हाउस (पशु बाड़े) को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीडीओ को डीपीआरओ और एएमए के साथ बैठक कर तहसील क्षेत्र में इसकी व्यवस्था कराने के निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों में आवारा गोवंशों की भरमार है। गांवों के बाहरी हिस्सों और मार्गों पर इन मवेशियों के झुंड हैं। ये फसलों को बर्बाद कर देते हैं। ब्लेड वाले तारों से फसलों की सुरक्षा की जा रही है। इसमें उलझकर कई गोवंशों की मौत हो चुकी हैं। लोगों की शिकायतों को देखते हुए प्रदेश के विशेष सचिव सुशील कुमार मौर्य ने डीएम, पंचायती राज विभाग के निदेशक, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को गोवंशों के रखरखाव के लिए जिला पंचायत के नियंत्रणाधीन काजी हाउस संचालन के निर्देश दिए।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने विशेष सचिव के आदेश का संज्ञान लेते हुए सीडीओ को निर्देशित किया कि डीपीआरओ और जिला पंचायत विभाग के एएमए के साथ बैठक लें। यह सुनिश्चित किया जाए प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक काजी हाउस स्थापित कराए जाने की रूपरेखा तैयार की जाए ताकि आवारा गोवंशों की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें