फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतीसगढ़ से पदक लेकर लौटे छात्रों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छत्तीसगढ़ में हुई 22वीं नेशनल एथलीट प्रतियोगिता में आईपीएस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल लौटने पर उनका स्वागत किया । खेल प्रशिक्षक विनय सहरावत और अशोक तोमर ने बताया छत्तीसगढ़ में 22वीं सीबीएसई नेशनल एथलीट में विद्यालय के गौरव पंवार ने अंडर-17 की लंबी कूद में रजत, अंडर-14 की 800 मीटर दौड़ में निशांत चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में सऊदी अरब, कुवैत, मस्कट ओमान और 19 क्लस्टरों के स्वर्ण पदक विजेता टीमों ने भाग लिया था। इसमें विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। विद्यालय पहुंचने पर विजेता का स्वागत किया । इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एस कुमार, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


ब्रहमपुत्र हाउस प्रथम
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन शटल रेस, थ्री लेग रेस, सेक रेस, लंबी कूद, शॉर्ट पुट सौ-दो सौ मीटर रेस, ऊंची कूद, चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। छात्रा वर्ग में अक्षु, अक्षिता, तनु, सलोनी, सिमरन, सीनियर वर्ग में सोनम पंवार, स्वाति, अक्षु, वंशिका प्रथम रहे। छात्र वर्ग में अक्षय, देव, उज्ज्वल, शिवम, आदित्य गर्ग, सौरव, सीनियर वर्ग में जगत, जूनियर वर्ग में सागर यादव, निखिल, सौरव, प्रिंस, सौरव राणा, निखिल, अभिषेक, प्रथम रहे। ब्रहमपुत्र हाउस प्रथम, यमुना हाउस द्वितीय और रावी हाउस की टीम तृतीय रही। खिलाड़ियों का प्रबंधक जयचंद दरोगा ने हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, पिंकी पंवार, अरविंद धामा, कृष्णा जयंत, रविंद्र कुमार, मनवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें