फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर पहुंचे अफसर, मतगणना की भी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रामानंद कुशवाहा ने रविवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर में वीडियोग्राफी कराई। मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया नई मंडी स्थल में मतगणना स्थल पर बड़ौत नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए 17, सदस्य के लिए 13 टेबल लगाई जाएगी। वहीं, छपरौली के लिए अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य पद के लिए 3, टीकरी के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन, सदस्य के लिए दो , दोघट के लिए अध्यक्ष और सदस्य के लिए तीन-तीन टेबल लगाई जाएगी। मंडी मेें आने के लिए अमीनगर सराय रोड के मुख्य द्वार से प्रत्याशी और एजेंट को प्रवेश कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया ऐसे प्रत्याशियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने सरकारी भवनों पर पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन


कानून का उल्लंघन हुआ तो होगी कार्रवाई
दोघट (बागपत)। नगर निकाय चुनाव को लेकर दोघट थाना अध्यक्ष ने थाना परिसर में रविवार को टीकरी दोघट के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा यदि चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। थाना अध्यक्ष चितवन कुमार कहा कि जिला चुनाव अधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई प्रत्याशी जलूस नहीं निकालेंगे और न ही कोई आतिशबाजी करेगा। यदि कोई जुलूस निकलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें