फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल की खास में भैंसा-बुग्गी गिरी, भैसे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर चीनी मिल की खास में भैंसा-बुग्गी गिरी, भैंसे की मौत
विज्ञापन


बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल की खास में शुक्रवार तड़के भैँसा-बुग्गी गिरने से मवेशी की मौत हो गई जबकि किसान ने बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई। इसे लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने काफी संख्या में एकत्रित होकर शुगर मिल के अफसरों और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बाद में किसान उचित मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
बृहस्पतिवार रात सिनौली गांव का महक सिंह मलकपुर चीनी मिल में गन्ना तौलने गया था। लेकिन कर्मचारियों की मनमानी के चलते शुक्रवार तड़के तक उसका गन्ना नहीं तुला। थककर मवेशी चीनी मिल की खास में बुग्गी सहित गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई जबकि किसान महक सिंह ने बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई। इससे आक्रोशित कई किसानों ने मिल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि मलकपुर चीनी मिल एक तो पहले ही किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठा है। ऊपर से नए गन्ना सीजन मेें प्रशासनिक अफसरों के आश्वासन पर जब कोई किसान मिल मेें गन्ना तौलने जाता है तो कर्मचारी मनमानी के चलते उन्हें पूरी रात ठंड में बाहर खड़ा रखते है। आरोप लगाया कि मिल के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। मुआवजे की मांग पर किसान घंटों तक हंगामा करते रहे। लेकिन न तो किसानों के बीच अधिकारी पहुंचे और न ही कर्मचारी। बाद में किसानों ने उचित मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मलकपुर चीनी मिल के मुकेश मलिक ने बताया कि किसान को भैंसें का मुआवजा दे दिया है।
विज्ञापन

उधर, किसानों ने आरोप लगाया कि मुआवजे के नाम पर मात्र खानापूर्ति की गयी है। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र मुखिया, चांद सिंह, नरेंद्र, डाक्टर वेदपाल, मनोज, विनोद, नरेंद्र डबास, प्रमोद जबर, राजपाल, भोला, हरवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें