फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में भतीजे की मौत, चाचा समेत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत) । अंगदपुर गांव के युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका चाचा समेत दो लोग गंभीर घायल हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अंगदपुर जौहड़ी निवासी नसीम (32) अपने चाचा अयूब और साथी के साथ ट्रक में मुजफ्फरनगर में सामान लेकर दिल्ली जा रहा था। मंगोलपुरी के पास ट्रक की अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इसमें नसीम की मौत हो गई और अयूब समेत दो लोग घायल हो गए। लोगों ने उनको ट्रक से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इसके अलावा गौरीपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें सुनील निवासी खेकड़ा और पंकज निवासी बड़ौत घायल हो गए। राहगीरों ने उनको निजी चिकित्सक से उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें