फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर बिफरे छात्र, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेवी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को कॉलेज परिसर के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। बाद में सभी एकत्रित होकर मेरठ कुलपति से मिले और कॉलेज में फैली अनियमितताओं की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को छात्रनेता प्रियवत राणा के नेतृत्व मेें कॉलेज परिसर के बाहर एकत्रित हुए छात्र-छात्राएं ने प्रदर्शन किया। छात्रनेता का कहना था कि कॉलेज में न तो नियमित रूप से कक्षाएं चल रही है और न ही छात्राओं के साथ बाहरी तत्वों द्वारा की जा रही छेड़छाड़ की घटनाएं कम हो रही है। कॉलेज में महत्वपूर्ण विषयों की क्लास काफी दिनों से संचालित नहीं है, जिस कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके उपरांत सभी एकत्रित होकर मेरठ पहुंचे और कुलपति से मिले। कुलपति ने छात्रों को जल्द समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सोनू, सागर, नितिन, अक्षय, अखिलेश, यशवंत, प्रदीप तोमर, रोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें