फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी राज चौहान की टीम ने देव स्पोर्टस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार को जूनियर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता हुई। इसमें पृथ्वी राज चौहान की टीम ने देव स्पोर्ट्स टीम को हराकर मैच जीता।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान मेेें आयोजित जूनियर जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने किया। मैच में सम्राट पृथ्वी राज चौहान क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी देव स्पोर्ट्स की टीम 122 रन पर सिमट गई। इसमें तनिष्क 25, दक्ष 24 और शौर्य ने 11 रन का योगदान दिया। पृथ्वी राज चौहान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विशाल और गोपाल ने 3-3, प्रतीक ने 2, निशांत ने एक विकेट चटकाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पृथ्वी राज चौहान की टीम ने छह विकट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। इसमेें प्रतीक ने 46 और विशाल ने 12 रन का योगदान दिया। देव स्पोर्ट्स एकेडमी के गेंदबाज दक्ष ने चार और यश ने एक विकेट प्राप्त किया। विजेता टीम को जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी, कोच प्रतीक तोमर और सुधीर आर्य ने सम्मानित किया। कोच प्रतीक तोमर ने बताया मैच का बेस्ट फील्डर रितिक, बेस्ट बैट्स मैन प्रतीक, बेस्ट बॉलर दक्ष और मैच ऑफ दा मैच गोपाल को चुना गया। अंपायरिंग प्रशांत और जीशान ने की। इसमें स्कोरर रितिक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें