काठा में नाकाम हो गई सरकार
अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा किसान और मजदूरों पर लाठियां चलाने से सरकार की नाकामी जाहिर होती है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ग्रामीणों को मिलना चाहिए न्याय
कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीब सिंह ने कहा काठा के ग्रामीणों को न्याय मिलना चाहिए। सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। पुलिस को आखिर लाठीचार्ज क्यों कराना पड़ा, यह बताना होगा।
नाव हादसे की होनी चाहिए जांच
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री से मिलकर काठा हादसे की जांच की मांग उठाई जाएगी। कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेस काठा प्रकरण पर संघर्ष करेगी।
आंसू पोंछने के बजाए कराया लाठीचार्ज
यूपी कांग्रेस के सचिव संजीव शर्मा ने कहा काठा हादसे के बाद राहत देने के बजाए सरकार ने लाठीचार्ज करा दिया। यह देश का दुर्भाग्य है, काठा हादसे की न्यायिक जांच होनी ही चाहिए।