फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हकों के लिए आंदोलन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत) । कस्बा दोघट में पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें चौगामा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की और आगामी पंचायत को लेकर रणनीति बनाई। इसमें वक्ताओं ने कहा किसान अपने हक के लिए आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। सरकार मिल मालिकों के साथ मिलकर किसानों का शोषण कर रही है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। विद्युत निगम ने ग्रामीण घरेलू बिजली के बिलों में दो गुना वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान इस भार को सहन नहीं कर पा रहा हैं। चौगामा नहर में पानी नहीं हैं। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा गन्ना भुगतान सहित अन्य समस्याओं को लेकर किसानों को एकजुट किया जा रहा है। किसान अब स्वयं ही अपने हकों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। बैठक में 16 या 17 सितंबर को होने वाली किसानों की पंचायत को लेकर चर्चा की। इसमें धर्मवीर सिंह पंवार, नरेंद्र राणा, चौधरी ओमकार सिंह, राजपाल शास्त्री, मा. सुखवीर राणा, चरण सिंह, रमेश प्रधान, बिजेंद्र राणा, रवि शंकर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें