बागपत। विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई, इसमें 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती की अवकाश को रद्द करने पर भाजपा सरकार पर नाराजगी जाहिर की। निर्णय लिया 26 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन होगा। इसमें निर्णय बदलने की मांग उठाई जाएगी।
डौला गांव स्थित विश्वकर्मा एकता विकास सभा की बैठक विक्रम पांचाल के आवास पर हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा भाजपा ने विश्वकर्मा समाज के साथ धोखा किया। 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवकाश को निरस्त कर समाज का अपमान किया। प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही देव और महापुरुषों के नाम से पूर्व से चलती आ रही अवकाश को निरस्त करना छोटी मानसिकता का परिचय है। विश्वकर्मा समाज 26 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन होगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मनीष, पंडित विनोद विश्वकर्मा, जयवीर, प्रदीप, राजेंद्र, विनोद, मोनू पांचाल, सुनील, सचिन, रामबीर, सूरज, सत्यप्रकाश, महेंद्र, रोहताश, संदीप आदि रहे।
शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई
बागपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बली में चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। इसमें जिला संयोजक ओमबीर सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, राकेश, कपिल धामा, दीपक कुमार, अमित कुमार, राशिद, राहुल आदि रहे।