बड़ौत। शहर की पट्टी मीरापुर निवासी श्रेया को नौकरी का झांसा देकर 2 लाख 15 हजार रुपये ठग लिए गए। उसे लिंक भेजकर उसपर क्लिक करते ही ठगी कर ली गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
श्रेया ने बताया कि ऑनलाइन एक नौकरी का झांसा दिया गया और उसके पास एक लिंक भेजा गया। उसपर लिखा गया था कि अगर उनको यह नौकरी चाहिए तो उस लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से दो लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। श्रेया ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सीओ विजय कुमार ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध ऑफर पर भरोसा न करें। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद