फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सहित राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने आदि को लेकर शनिवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय ने अवर अभियंताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा ड्यूटी मेें लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस बैठक में बिनौली, बरनावा, माखर, जौहड़ी, बड़ौत, संतनगर, दोघट, बामनौली, बिजरौल, चिरचिटा, दरकावदा, रंछाड आदि सहित दर्जनों गांवों मेें तैनात अवर अभियंताओं ने भाग लिया। अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने, नए कनेक्शन देने की जानकारी देने, राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने, बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने और विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अवर अभियंता को क्षेत्र में सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की निर्देश दिए। संचालन जेई टाऊन इंद्रपाल व जेई विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसमें संदीप जेई, नरेंद्र, आदि ने नवनियुक्त अवर अभियंताओं को क्षेत्र में आने वाली समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें