बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस पर जिले के 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक वास्तव में समाज के निर्माता होते हैं। वह अपने विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को एक अमूल्य पूंजी प्रदान करते हैं, जो राष्ट्र की दशा और दिशा निर्धारण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उन्हें नैतिक मूल्यों और जीवन के सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव व बीएसए गीता चौधरी ने शिक्षक निर्भयावती, सीमा चौहान, मनीषा मलिक, विपिन कुमार, संजू, विकास मलिक, संजीव कुमार तोमर, रीना रानी, मौहम्मद यासीन, विकास कौशिक, वसुधा भारद्वाज, लोकेश, मंजू चौहान, रश्मि, स्वाति, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, दीपा रानी, खालदा प्रवीन, रीना चौधरी, मधु मालती को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
- सपा ने शिक्षकों को सम्मानित किया
बागपत। शहर के सपा कार्यालय पर शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शिक्षक स्वराजपाल दूहूण, प्रमोद धामा, ब्रजमोहन शास्त्री, सलीम अहमद को सपा शिक्षक रत्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर व संचालन डॉ. अरुण मलिक ने किया। इस दौरान नगेंद्र सिंह, चिराग चौधरी, डॉ सतीश गौड़, सलीम त्यागी, हरेंद्र नाथ सहाय, जय सिंह यादव, प्रवीण चौहान, उपेंद्र सोम, काला प्रधान, संजय डीलर, महेशचंद शर्मा मौजूद रहे।