फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action: बागपत में चला बुलडोजर, तालाब पर बने 21 मकान ध्वस्त कराए

Wed, 21 Sep 2022 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बागपत में सिनौली गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने 43 मकानों को चिह्नित किया था।
विज्ञापन
छपरौली के सिनौली गांव में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध प्रकट करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली सिनौली गांव में तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने 21 मकानों को ध्वस्त कराया, जबकि चिह्नित किए गए 22 मकानों का ध्वस्तीकरण गुरुवार को किया जाएगा। ग्रामीणों ने मकानों का ध्वस्तीकरण कराने के लिए गई टीम का विरोध किया, मगर टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मकानों को ध्वस्त कराया।

विज्ञापन

सिनौली गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने 43 मकानों को चिह्नित किया था। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिसबल के साथ सिनौली गांव में पहुंची। जहां जेसीबी चलाकर तालाब की जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त कराकर कब्जामुक्त कराया। ग्रामीणों ने राजस्व टीम का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया गया।


राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में तालाब 3.027 हेक्टेयर में है, जिसकी काफी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। चिह्नित किए गए 43 मकानों में से बुधवार को 21 मकानों को ध्वस्त कराया गया, जबकि अन्य मकानों को गुरुवार को ध्वस्त कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा। कुछ अन्य तालाब भी चिह्नित किए गए हैं, जल्द ही सभी तालाबों को कब्जामुक्त कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह व पुलिसबल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें