फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

204 विद्यार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शनिवार से अंक सुधार परीक्षा शुरू हो गई। जिले में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए है। पहले दिन हिंदी की परीक्षा में 204 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले में अंक सुधार परीक्षा कराने के लिए छह केंद्र बनाए गए है। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के अंक सुधार परीक्षा के लिए 749 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 625 परीक्षा देने पहुंचे और 124 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर हुआ। इंटरमीडिएट में 594 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 514 परीक्षा देने पहुंचे तो 80 ने परीक्षा छोड़ी। केंद्रों में सघन चेकिंग के बाद अंदर जाने दिया गया। परीक्षार्थियों को मास्क लगाने के बाद ही एंट्री मिली। बड़ौत में जेडी ओंकार शुक्ला ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ छात्र-छात्राओं को परीक्षा केन्द्र के अंदर बैठाया गया। खेकड़ा में जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. प्रशांत जैन, गांधी विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। डीएम राजकमल यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें