फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का त्योहार देता है भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा स्थित गंगा रिसोर्ट में राजपूत विकास समिति और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे, सद्भावना का प्रतीक है। समाज को एकजुट रहने का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से त्योहार को सादगी और भाईचारे से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि अपने परिवार को एकजुट रखें। अध्यक्षता करते हुए मास्टर रघुवीर ने सभी को समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। संचालन राजेश चौहान ने किया। अध्यक्ष विजय सिंह फौजी, ठाकुर प्रदीप सिंह, मनोज आर्य, नरेश मानव, राकेश कुमार, आनंद, मास्टर रमेश कुशवाह, प्रधान वीरेंद्र ठाकुर, धर्मपाल, जनक सिंह सोम, अजय चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें