फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बागत में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित, मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम पवन कुमार ने कहा कहा कि आचार संहिता लागू होते ही जिला चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। बगैर अनुमति के कोई अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस-प्रशासन सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग करेगा। विवादित पोस्ट पर एडमिन के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविवार की रात में कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने कहा कि प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र में सिर्फ 70 लाख रुपये ही खर्च कर सकेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बगैर अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की। इसका नंबर 0121-2220730 है। इसके अलावा चुनाव आयोग के कंट्रोल रूम नंबर 1950 पर भी सीधे शिकायत कर सकते हैं।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस की टीम मैदान में उतार दी गई है। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर राजपाल, एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें