फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलौकिक सुख देने वाला पर्व है महाशिवरात्रि:सिद्धगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु पीठ नीलकंठ आश्रम में सोमवार को महाशिवरात्रि त्योहार का आयोजन हुआ। इसमें देश के कई प्रांतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिद्ध गुरु महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि का त्योहार अलौकिक सुख देने वाला है। इस पर निर्जल व्रत रखते हैं। पूरा दिन साधना में रहते हैं। पूजा में बेल पत्र, दूध, शहद, गंगाजल, दही, धतूरा, फूल आदि चढ़ाते हैं। रात्रि में महाभिषेक स्तुति के बाद शिव अमृत लेकर व्रत पूर्ण किया जाता है। व्रत रखने से चेतना व संकल्प शक्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा आशुतोष मृत्युंजय महादेवी के आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की ओर बढ़ता है। यह आध्यात्मिक महा पर्व है। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश आदि सहित कई प्रांतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर गुरु पूजा में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें