प्रश्नोत्तरी में सावन प्रथम और रमन द्वितीय रहे
बागपत। छपरौली स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत निबंध, पोस्टर, विज्ञान ओर गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रा-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
हलालपुर की प्रधानाध्यापिका विनीता तोमर ने बताया कि विज्ञान एवं गणित मॉडल प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। विज्ञान-गणित पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हलालपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र सावन प्रथम और सोंटी स्कूल के छात्र रमन द्वितीय रहे। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं गणित मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय हलालपुर की टीम प्रथम और केजीवीपी द्वितीय स्थान पर रही। निबंध में शालिनी प्रथम, वितेश द्वितीय और ज्योति ने तृतीत स्थान प्राप्त किया। हिना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकाल प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम रही। उन्होंने बताया कि विज्ञान, गणित मॉडल, निबंध, विज्ञान-गणित प्रश्नोत्तर और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ डॉ. अजय कुमार छपरौली ने किया। निर्णायक मंडल में सतीश शर्मा, विनीता तोमर, संदीप मलिक, डॉ. बबीता, डॉ. अमित, मोना, गौरव कुमार रहे। उनके द्वारा मेधावियों का चयन किया गया। सोनित विश्नोई, संजीव कौशिक, भारती, कांता का सहयोग रहा।