फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची की जानकारी सहीं न देने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के मतदान केंद्रों पर शनिवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया । नवयुवकों की वोट के लिए आवेदन कराए और त्रुटियों को दूर किया। मतों को भी कटवाने के लिए आवेदन किए । डीएम पवन कुमार ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने दो दिवसीय विशेष पुनरीक्षण अभियान के पहले दिन अमीनगर सराय के शील चंद इंटर कॉलेज बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज मतदान स्थल का निरीक्षण किया। संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी ली जो बीएलओ सही तरीके से जानकारी नहीं दें पाए उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा पात्र मतदाता का दो दिवसीय अभियान के अंतर्गत नाम छूटना नहीं चाहिए। मतदाता सूची में जो जेंडर रेशियों कम नजर आ रहा हैं। इसे भी ठीक किया जाए। संबंधित बूथों पर व्यवस्थाओं को भी देखा और जहां व्यवस्था ठीक नहीं दिखाई दें रही थी, उनमें सुधार करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर कैंप लगाए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को कैंप का आयोजन होगा। इसमें वोट बनवाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें