फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कॉलेज में मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें कला प्रदर्शनी में स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. गीता राणा ने समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह सम्राट पृथ्वीराज चौहान पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया। इसमेें मेरठ विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों के शिक्षक, छात्र, शोध छात्र, स्वतंत्र चित्रकार के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उड़ीसा, उप्र, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित दिगंबर जैन कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। इसमें कॉलेज के कला विभाग के छात्रों में सूरज, सचिन, संदीप, राजीव, ईश, आस्था, अभिषेक, संयम, सोनू, मनीष, वरूण, सोनी खान, गौरव ने अपने मॉडल प्रदर्शित कर प्रतिभा साबित की। इसमें सभी मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें डॉ. गीता राणा, सारिका जैन, डॉ. रेणू कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. सुरेश, डॉ. ओमवत्ती, डॉ. सुनीता, डॉ. नमिता, डॉ. रीता गौड़ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें