फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में विज्ञान, धर्म व समाज विषय पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज मेें चल रही कार्यशाला में धर्म, विज्ञान व समाज विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विवि अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त सीपीई ग्रांट के अंतर्गत कॉलेज के चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, प्रो. आलोक कुमार, डॉ. अलका रानी, देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. गीता रानी ने किया। प्रथम सत्र में आलोक कुमार ने विज्ञान, धर्म व समाज विषय पर बोलते हुए इन्हें एक दूसरे का पूरक बताया। कहा कि हमारी परंपरा और मूल्य अवैज्ञानिक नहीं है। परंपरागत मूल्यों की व्याख्या हम धार्मिक एवं वैज्ञानिक दोनों तरह से कर सकते हैं। द्वितीय सत्र में गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार से पहुंची सुचिता मलिक ने शोध विषय पर प्रकाश डाला। अतिवीर सिंह ने शोध क्या है, इसे परिभाषित करते हुए बताया कि आपसी संबंधों का ज्ञान शोध के लिए परम आवश्यक है। इसमें डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. राम शर्मा, डॉ. उवेंद्र, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. सतेंद्र, डॉ. निर्मला, डॉ. अलका, डॉ. साधना, अमित, डॉ. गीता, नीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें