फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठ ूरोड़ का भुगतान, 31 दिसंबर तक कैसे भरेगी किसानों की खाली जेब?

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ करोड़ का भुगतान, 31 दिसंबर तक कैसे भरेगी किसानों की खाली जेब
विज्ञापन

बागपत। चौतरफा दबाव में घिर जाने के बाद मलकपुर चीनी मिल ने किसानों के भुगतान में तेजी लानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को चीनी मिल ने आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया। पिछले पेराई सत्र के अब मिल पर 249 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बकाया भुगतान के लिए 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। देखने वाली बात यह होगी कि बैकिंग के दो दिन में चीनी मिल किसानों को कितना भुगतान करती है।
गाजियाबाद के पतला गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक अल्टीमेटम चीनी मिल मालिकों को दिया था। मलकपुर चीनी मिल ने शुक्रवार को किसानों के आठ करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। चीनी मिल पर अब किसानों के करीब 249 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। शनिवार और सोमवार का दिन ही चीनी मिल के पास है। ऐसे में कंपलीट भुगतान की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। देखने वाली बात यह होगी कि 31 दिसंबर तक मिल की ओर से भुगतान के लिए क्या कदम उठाया जाता है।
विज्ञापन

बकाया कम कर सॉफ्ट लोन के दायरे में आ सकती है मिल
बागपत। बहुत संभावना इस बात की है कि चीनी मिल दो दिन में करीब 19 करोड़ रुपये का भुगतान कर देगी। इस भुगतान से चीनी मिल की ओर से किसानों का 50 फीसदी भुगतान हो जाएगा। चीनी मिल को एक सौ करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन गारंटी नहीं दी गई थी। संभावना है कि चीनी मिल गारंट की प्रक्रिया पूर कर एक सौ करोड़ या फिर 230 करोड़ रुपये का लोन ले लेगी, जिससे किसानों का भुगतान हो जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह कह चुके हैं कि चीनी मिल गारंटी देने से पीछे हट रही है, जिस कारण लोन नहीं मिल रहा है।
नए सत्र की चीनी से किया जा रहा पुराना भुगतान
बागपत। मलकपुर चीनी मिल नए पेराई सत्र की चीनी से पुराने सत्र का भुगतान कर रही है। नए पेराई सत्र से करीब 65 से 70 करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिल कर चुकी है। नियम है कि चीनी बिक्री से किसानों को भुगतान किया जाएगा। नए पेराई सत्र के रफ्तार पकड़ते ही भुगतान में भी तेजी आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

-----------------------
प्रभारी मंत्री के सामने उठेगा भुगतान का सवाल
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ एसपी सिंह बघेल शनिवार को जिले में मौजूद रहेेंगे। किसान उनके सामने भी मलकपुर चीनी मिल के बकाया भुगतान का मुद्दा उठा सकते हैं।
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें