फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ विक्रेताओ की समस्याएं हल कराने को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 24केएआर 2
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका अध्यक्ष ने पथ विक्रेताओं की शिकायतों व विवादों के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। समस्या हल करने के लिए एक समिति गठित की।
विज्ञापन

पालिका कार्यालय में सोमवार को पालिक अध्यक्ष संगीता धामा और अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने नगर के पथ विक्रेताओं की समस्याओं व विवादों के निस्तारण को लेकर बैठक ली। इसमें चेयरमैन संगीता धामा एवं ईओ निहारिका चौहान ने पथ विक्रेताओं की समस्याओ एवं विवादों के निस्तारण हेतु एक समिति का गठन किया। संगीता धामा ने कहा कि सभी पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण किया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। साथ ही पथ विक्रेताओं को वेन्डिंग जोन व नो वेन्डिंग जोन स्थापित किए जाएंगे। बैठक में सभी से खेकड़ा नगर को साफ स्वच्छ बनाने का अपील की। इस दौरान चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर धामा, विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अरविंद कुमार शर्मा, थाने के एसआई रजनीश कुमार, दरोगा रणपाल सिंह, सिंडिकेट बैंक के सहायक प्रबंधक धीरज कुमार भारती, राजेंद्र यादव सभासद, नजीर अहमद, पथ विक्रेता धर्मपाल, शफीक, अयूब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें