फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र,छात्राओं ने माडल प्रस्तुत किए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित सुलभा गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के माडल प्रस्तुत कर दर्शकों को आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को खेकड़ा नगर स्थित सुलभा गर्ल्स हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र, छात्राओं ने प्लास्टिक आदि के कचरे से विभिन्न वस्तुओं को बनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही उससे मनमोहक भवन निर्माण, सीवेज सिस्टम, जेसीबी, इलेक्ट्रिक क्लीनर, पावर हाउस, हयूमन किडनी फंक्सन, रिमोट कार, बायो गैस प्लांट, टपक विधि के द्वारा सिंचाई कर जल को बचाने आदि के मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों को देखकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। बच्चों ने करीब सौ से अधिक मॉडलों को प्रदर्शनी में शामिल किया। इस दौरान पूजा, प्रिंस, उत्तम, तनु, गगन, आर्यन, कार्तिक, साहिबा, ज्योति, अंश, रूमेशा, चित्रा, डिम्पल शर्मा, वर्षा, श्वेता, अंतेश, सुनीता, राममूर्ति, कृष्णा, पिंकी, अपर्णा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें