फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ने किया एक्सईएन द्वितीय दफ्तर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने और विद्युत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के अलावा उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता ने बुधवार की देर शाम एक्सईएन द्वितीय कार्यालय का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा। कुछ विभागीय रिकार्ड भी अधूरे मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी जताकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। बाद मेें कर्मचारियों को ईमानदारी से ड्यूटी करने व कार्यालय पर आए उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से बिना निजी स्वार्थ के निस्तारण करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह बृहस्पतिवार को बिनौली रोड स्थित एक्सईन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो उन्होंने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा उन्होंने विभागीय रिकार्ड की जांच की तो कुछ रिकार्ड अधूरे मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द रिकार्ड को पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायत की पंजिका न बनाने पर उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जो भी उपभोक्ता कार्यालय पर आए तो उनकी समस्या पंजिका पर लिखे या फिर उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण करें। बाद मेें मीटिंग लेकर अधिशासी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंताओं को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की योजनाओं को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने व उन्हें घर के बाहर लगने वाले मीटर के कार्य मेें सहयोग करने की अपील करने के निर्देश दिए। इसमें अधिशासी अभियंता सुधाकर, एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता रवि प्रताप, विकास, अश्वनी, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें