बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ओसी को सौंपा। मांग पूरी न होने पर निदेशालय पर 20 दिसंबर से अनिश्चित धरना शुरू होगी।
बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर के बाहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा संविलयन नियमावली के विपरीत है। शासनादेश को वापस लिया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद के समक्ष की आपत्तियों का निस्तारण कर अंतर जनपदीय स्थानांतरण हो और समय सीमा एक वर्ष की जाए। नवनियुक्त शिक्षकों से शपथपत्र लेकर शीघ्र वेतन भुगतान, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद बहाल, पदोन्नति का प्रभावी पैरवी कर प्रकरण का निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण स्वेटर और यूनिफार्म वितरण हेतु 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये की जाए। ऐसा न करने सभी का वितरण विभाग द्वारा स्वयं कराया जाए। प्रतियोगिता के नाम पर की जा रही वसूली पर रोक लगाकर विभाग से स्तर से प्रतियोगिताएं कराए, मृतक आश्रितों को जल्द नियुक्ति सहित 11 मांगों को पूरा करने की अपील की। मांग पूरी नहीं हुई तो 20 दिसंबर को निदेशालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू होगा। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री राम कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, विकास मलिक, वेदप्रकाश, प्रिया मलिक, रेनू यादव, कलपना त्यागी, सुनीता, रामकिशन, जितेंद्र तोमर आदि रहे।