फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट 12 बीडीटी 12 का जोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्रमुख सचिव परिवहन /जनपद नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने बड़ौत डिपो कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी से पूछा कि रोडवेज बसों का क्या शेड्यूल है । उन्होंने रंगाई पुताई न होने पर नाराजगी जताई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अधिकारी ने कहा डिपो में 73 बस रेगुलर और 47 बस अनुबंधित रूप से चल रही हैं। उन्होंने कंडम बसों की भी जानकारी ली। टिकट बनाने की मशीन (एटीएम)की जानकारी प्राप्त की और एटीएम काउंटर पर सूक्ष्मता के साथ जानकारी प्राप्त की। एटीएम काउंटर प्रभारी ने बताया 232 मशीनें हैं, इसमें कुछ मशीनें खराब हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें परिचालक लंबे समय से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रजिस्टर को देख कर उन्होंने मनोज और आशीष के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील का भी निरीक्षण किया। इसमें राजस्व वाद के मुकदमों की चर्चा कर बड़े बकायेदारों की लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जाति, आय, मूल निवास के प्रमाणपत्र समय अवधि में बनने चाहिए। तहसील परिसर बड़ौत में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बड़ौत का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें