बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा की एलकेजी की छात्रा अनन्या झा का चयन आस्था एवं संस्कार चैनल पर डांस और गायन शो के लिए हुआ। इसका प्रसारण जनवरी माह में होगा। प्रबंधक अजय चौधरी ने कहा कि छात्रा ने जिले का नाम रोशन किया है।
उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने बताया कि इससे पूर्व छात्रा ने नेशनल डांस चैंपियनशिप गोवा में तृतीय स्थान हासिल किया। ग्लैमर एरा मैगजीन के कीड्स मैगजीन ब्लीज टुडे में फैशन क्वीन के टाइटल के साथ छात्रों को स्थान दिया। इससे परिवार के साथ स्कूल में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष शशी चौधरी और प्रबंधक अजय चौधरी सहित रंजन त्यागी, भावना शर्मा, मोनिका शर्मा, प्रीति महेश्वरी, एक्टीविटी इंचार्ज आराधना मिश्रा, सीनियर समन्वय साकेत कुमार, वरूण कुमार शर्मा ने छात्रा को बधाई दी।
समिति की साख को धूमिल कर रहे फर्जी संगठन के पदाधिकारी
बागपत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक वेतनभोगी कर्मचारी सहकारी ऋण समिति के सचिव ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक फर्जी पदाधिकारी झूठी शिकायत कर समिति की साख को धूमिल कर रहे हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति पर दबाव बनाकर कु प्रयास किया जा रहा है। जनपद के शिक्षकों को ऋण वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे जनपद के शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। डीएम से अवैध संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं बीएसए से भी इस संबंध में कार्रवाई करने की मांग की है।