फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए दिल्ली धरना देंगे जाट- यशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि देश भर के जाट समाज के लोगों को केंद्र की आरक्षण की सूची में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर जाट समाज के लोग 21 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना देंगे। इसमें देश भर से जाट समाज के लोग शामिल लेंगे
रविवार को आर्य नगर में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुहूण के आवास पर आयोजित बैठक में यशपाल मलिक ने कहा कि चार मार्च 2014 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने नौ राज्य के जाट समाज के लोगों को आरक्षण दिया, लेकिन 17 मार्च 2015 को उच्चतम न्यायालय ने जाट आरक्षण की अधिसूचना को रद किया। बाद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2015 को जाट समाज के प्रतिनिधियों, संासदों और मंत्रियों को आश्वासन दिया कि जाट समाज को कानून बनाकर जल्द ही आरक्षण दिया जाएगा जो अब तक अधूरा है। इसी तरह हरियाणा में प्रदेश स्तर पर आरक्षण भी रद कर दिया और वहां साजिश के तहत वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा अपने सांसदों, मंत्रियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आरक्षण आंदोलन की शुरूआत कराकर 18 जाट भाइयों की हत्या कराई गई और काफी झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और काफी संख्या में जाट समाज के लोगों को जेलों में डाला। इन सब घटनाओं के बाद निरंतर शांतिपूर्वक आंदोलन के दौरान हरियाणा सरकार से चार बार समझौते हुए, लेकिन हरियाणा में जाट आरक्षण और जाट आंदोलन के दौरान दर्ज केसों को वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा देश के सभी धर्मों हिंदू, मुस्लिम, सिख और बिश्नोई जाट मिलकर हरियाणा व केंद्र सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक आंदोलन की घोषणा कर आंदोलन की शुरूआत करने का निर्णय लिया। इसे लेकर दिल्ली में 21 दिसंबर को एक दिवसीय धरने का आयोजन जंतर-मंतर पर करने का निर्णय लिया। इसमें देशभर के जाट भाग लेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से धरने में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तोमर, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुहुण, इकबाल सिंह, बीएस अहलावत, पंकज तोमर, छात्र नेता कमल तोमर, सुदेश, प्रवेश तोमर, विकास कुमार, सोहन कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, लोकेश तोमर, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र, ऋषिपाल सिंह, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें